मुंगेर में गिरफ्तार हुए 8 नक्सली, 300 गोलियां, 21 डेटोनेटर बरामद

बिहार,मुंगेर में गिरफ्तार हुए 8 नक्सली, 300 गोलियां, 21 डेटोनेटर बरामद

मुंगेर। नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर पुलिस ने 8 सक्रिय नक्सलियों और दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो रायफल, एक मास्केट, एक कट्टा, 300 गोलियां, 21 डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं।

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में तीन दिनों तक चले ऑपरेशन में एसटीएफ जमालपुर और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। गिरफ्तार नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली पुनीत मंडल और नक्सलियों को हथियार एवं गोलियों की आपूर्ति करने वाले पूर्व नक्सली डब्लू चौरसिया शामिल है।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा द्वारा नए युवकों को संगठन से जोड़ने तथा हथियार एवं विस्फोटक सामग्री जमा करने की कार्रवाई हो रही थी।

विशेष छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तारापुर पंकज कुमार सहित खडगपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार, गंगटा थानाध्यक्ष मजहर मकबूल, शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार, बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद थी।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!