बिहार चुनाव: 7.29 करोड़ मतदाता, एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता करेंगे मतदान

बिहार चुनाव: 7.29 करोड़ मतदाता, एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता करेंगे मतदान

पटना। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होना है। लेकिन कोरोना के कारण इस बार एक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1000 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। पहले 1500 मतदाता मतदान करते थे।

इस बार 7.29 करोड़ मतदाता बिहार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें से 3 करोड़ 39 लाख महिला वोटर हैं। मतदाताओं को भी मतदान के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

इस बार मतदान के समय में भी बढ़ोतरी की गई है। विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा जबकि पहले शाम 5 बजे तक मतदान होता रहा है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!