मोकामा प्रखंड में दो दिन में 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

मोकामा प्रखंड में दो दिन में 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

मोकामा। मोकामा प्रखंड में दो दिनों में कुल 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। गुरुवार को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मोकामा रेफरल अस्पताल में पिछले 24 घँटों के दौरान 45 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 2 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव मोकामा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन्हें आगे के उपचार और एहतियात के लिए भेजा गया है। इसके एक दिन पूर्व बुधवार को 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं घोसवरी प्रखंड में गुरुवार को 10 लोगों की जांच की गई लेकिन कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। एक दिन पहले यहां एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

कोरोना के खतरे को देखते हुए गुरुवार को मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेनेटाइजिंग किया गया। इसके अतिरिक्त मोकामा बाजार में भी सेनेटाइजिंग किया गया है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से 16 अगस्त तक लॉक डाउन भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!