मौसम का ऑरेंज अलर्ट ,मोकामा में हुई रात भर बारिश ,आज ओले पड़ने की संभावना।
मौसम का ऑरेंज अलर्ट ,मोकामा में हुई रात भर बारिश ,आज ओले पड़ने की संभावना।(Mokama Online)
बिहार।पटना।मोकामा।बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पूर्वी हवा का प्रभाव पड़ने से मौसम बिगड़ गया है। जमीन की सतह से 1.5 किमी ऊपर पूर्वी हवा का प्रवाह होने के कारण उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने ओले पड़ने का भी पूर्वानुमान है।(337 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी पटना सहित कई जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।(Mokama Online)
राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी पटना सहित कई जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को अपने घरों में रहना चाहिए।राज्य के जिलों में बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। (337 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
बाइक चला रहे पिंकी के चाचा रणजीत यादव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।(Mokama Online)
कल पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है।ज्ञात हो कि कल धूप निकलने की वजह से राजधानी पटना के तापमान में मामूली 2 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।कल पटना का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।बिहार का सीतामढ़ी जम्मू से भी ज्यादा ठंडा हो गया था। कल सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

मोकामा और आस पास के इस तरह के अन्य खबरों को जानने के लिए मोकामा ऑनलाइन डॉट कॉम के अतिरिक्त हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हमे फॉलो करें।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।


टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।