बढ़ती ठंड को देखकर नि:सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

बढ़ती ठंड को देखकर नि:सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

बिहार ।पटना ।मोकामा।बिहार में पिछले कई दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है।लोक कल्याणकारी संस्था मोकामा घाट के माध्यम से गरीब, नि:सहाय एवं निसक्त लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मोकामा घाट हनुमान मंदिर ईश्वर टोला में आयोजित किया गया था।(283 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

283 Mokama Online News
विज्ञापन

मुखिया श्रीमती बेबी देवी के पति सुबोध कुमार और जिला परिषद कमल किशोर महतो ने शिरकत की।

इस आयोजन में संस्था के सदस्य और औटा के नव निर्वाचित मुखिया श्रीमती बेबी देवी के पति सुबोध कुमार और जिला परिषद कमल किशोर महतो ने शिरकत की। मुखिया पति सुबोध कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा सुख कोई नहीं है।पिछले कई दिनों से मोकामा में सर्दी अपने चरम पर है। कंबल देकर हम नि:सहाय एवं निसक्त लोगों की सेवा कर रहे हैं।(283 Mokama Online News)

विज्ञापन
विज्ञापन

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

संस्था के द्वारा महिलाओं को हुनरमंद बनाने को लेकर उन्हें सिलाई बुनाई भी सिखाया जाता है।

लोक कल्याणकारी संस्था के द्वारा महिलाओं को हुनरमंद बनाने को लेकर उन्हें सिलाई बुनाई भी सिखाया जाता है। आज इन सभी महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।खुशबू देवी मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर संस्था से जुडी हुई हैं ।इनके द्वारा अबतक सेकड़ों महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा चूका है। संस्था के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया की पिछले 2 साल से महिलाओं को सिलाई बुनाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो एक परिवार आत्मनिर्भर बनेगा।इस अवसर पर संस्था के सचिव सुनील कुमार कोषाध्यक्ष गौतम कुमार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

283 Mokama Online News
विज्ञापन

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!