फिल्मी स्क्रिप्ट की तर्ज पर पप्पू देव की मौत, प्रशासन पर लग रहा आरोप।

फिल्मी स्क्रिप्ट की तर्ज पर पप्पू देव की मौत, प्रशासन पर लग रहा आरोप।

बिहार।पटना।सहरसा।सहरसा में पप्पू देव की रविवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत पर मामला गरमा रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात पप्पू देव और उसके कुछ गुर्गों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी। मुठभेड़ के बाद भागने के क्रम में पुलिस ने पप्पू देव को गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने बताया कि हाजत में पप्पू देव ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। पुलिस ने पप्पू देव को सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। रात लगभग 3 बजे पर उसे बेहतर इलाज के रेफर कर दिया गया, जबतक उसे पटना या दरभंगा लेकर जाया जाता अब तक उसकी मौत हो चुकी थी।(243 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

243 Mokama Online News
विज्ञापन

बिहार के कोशी क्षेत्र में पप्पू देव के बढ़ते राजनीतिक रसूख को देखते हुए मौत पर संदेह जताया जा रहा है।।


बिहार के कोशी क्षेत्र में पप्पू देव के बढ़ते राजनीतिक रसूख को देखते हुए मौत पर संदेह जताया जा रहा है। पप्पू देव कई बार पूर्व सांसद आनंद मोहन से उलझ चुका था।कई बार दोनों के समर्थकों के बीच गोलीबारी की बात भी सामने आती रही थी। पूर्व सांसद पप्पू यादव से भी पप्पू देव का छत्तीस का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है।भाजपा विधायक नीरज बबलू के साथ भी पप्पू देव का संबंध बढ़िया नहीं था।(243 Mokama Online News)

विज्ञापन
विज्ञापन

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

पप्पू देव आजकल MLC का चुनाव लडने की तैयारी कर रहा था।

पप्पू देव आजकल MLC का चुनाव लडने की तैयारी कर रहा था। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने पप्पू देव की मौत पर एक फेसबुक पोस्ट लिखकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने लिखा है कि “पप्पू देव की हत्या सहरसा डीएसपी निशिकांत भारती ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर कर दी है। कल शाम में ही पप्पू देव प्रशासन के समक्ष आत्म समर्पण कर चुके थे। जिसके बाद उन्हें हाजत में ले जाया गया, जहां सहरसा डीएसपी निशिकांत भारती ने उनकी पूरी रात लाठी-डंडों से बेरहमी पिटाई की। जिससे उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसे अब हार्ट अटैक का रूप दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों से बात हुई, उनका कहना है की अब प्रशासन बिना पोस्टमार्टम किए उनके शव को जलाने की तैयारी कर रही है।”(243 Mokama Online News)

सोशल मीडिया में जारी तस्वीरों पप्पू देव के शव पर कई गहरे चोट के निशान हैं।

सोशल मीडिया में जारी तस्वीरों पप्पू देव के शव पर कई गहरे चोट के निशान हैं।इन तस्वीरों में मृतक पप्पू देव के शरीर पर कई जगह डंडे से पिटाई के निशान दिखाई दे रहे हैं ।पप्पू देव के शरीर पर ये निशान, पीठ, हाथ, पैर, कमर और जांघ पर साफ-साफ दिख रहे हैं। एक तरह से अब पूरे सहरसा का प्रशासन इस केस में उल्टा फंसते हुए दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

 243 Mokama Online News
विज्ञापन

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!