आज से बढ़ेगी ठंड,शाम होते ही होगी ठिठुरन,15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी पछुआ

आज से बढ़ेगी ठंड।

बिहार।पटना।मोकामा।मोकामा में होगी आज से ठिठुरन,बढ़ जाएगी ठंड, 15 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी पछुआ पवन।पूरे बिहार में शनिवार से पछुआ पवन की गति में तेजी आने की संभावना हैं। पछुआ पवन की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।(240 Mokama Online News)

शाम होते ही होगी ठिठुरन।

इससे बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को पूसा बिहार का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा,वहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बिहार में वर्तमान में औसत न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। देश भर में ठंड बढ़ती जा रही है।

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

240 Mokama Online News
विज्ञापन

15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी पछुआ।

कल हिमाचल प्रदेश के मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली।देश भर के अलग अलग जगहों से मनाली पहुंचे सैलानियों ने इस बर्फबारी का जमकर आनंद लिया।हिमाचल परदेशवके 10 जगहों पर पारा शून्य से नीचे जा चुका है।केलांग में सबसे कम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।(240 Mokama Online News)

केलांग में सबसे कम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

पहाड़ी इलाके के बाद अब मैदानी इलाकों में आज से ठिठुरन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।बिहार,उतर प्रदेश के इलाकों में आज से ठंड बढ़ जाएगी।बढ़ते ठंड में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए।बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखना चाहिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने कहा कि कल शुक्रवार को तापमान में तीन घंटे के दौरान पांच से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने कहा कि कल शुक्रवार को तापमान में तीन घंटे के दौरान पांच से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। सुबह में ठंड थी लेकिन दोपहर में धूप निकलने के बाद वातावरण सामान्य हो गया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि धीरे-धीरे वातावरण में धुंध बढ़ रही है।(240 Mokama Online News)

दिसंबर के अंत तक सूबे में कोहरे का प्रभाव भी बढ़ने की पूरी संभावना है।

दिसंबर के अंत तक सूबे में कोहरे का प्रभाव भी बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में हमलोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।बुजुर्गों बच्चों का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

 240 Mokama Online News
विज्ञापन

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!