मुखिया प्रत्याशी ने वोटर से कराई उठक बैठक,थूक चटवाया।
मुखिया प्रत्याशी ने वोटर से कराई उठक बैठक,थूक चटवाया।
बिहार।पटना।औरंगाबाद।पंडारक में जहाँ नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं दूसरी ओर पराजित मुखिया प्रत्याशी वोटरों को धमकाते नजर आ रहे हैं।एक वायरल वीडियो में स्पष्ट है कि एक मुखिया प्रत्याशी कुछ लोगों को पहले धमका रहा है। दो लोगों को उठक बैठक करने को कहा जा रहा है। दोनो डर के मारे उठक बैठक करते दिखाई दे रहे हैं ।बाद में उनलोगों से थूक भी चटवाया गया।(230 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

वीडियो औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड का बताया जा रहा है।
घटना औरंगाबाद की है जिसमें एक मुखिया प्रत्याशी दो लोगों को चुनाव में समर्थन नहीं करने के बदले उठक बैठक करवा रहा है। बाद उन्हें थूक चाटने के लिए भी मजबूर किया गया। यह शर्मनाक हादसा का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड का बताया जा रहा है।(230 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
मुखिया प्रत्याशी बलवंत कुमार डुमरी पंचायत के सिघना गांव के बताते जा रहे हैं।
वीडियो में दिखने वाला मुखिया प्रत्याशी बलवंत कुमार डुमरी पंचायत के सिघना गांव के बताते जा रहे हैं।वीडियो का लोकेशन खरांटी टोला भुइयां गांव का है।गांव के ही दो युवक मंजीत और अनिल कुमार को बलवंत उठक बैठक करवाते दिख रहे हैं। बाद में उसे थूक चाटने को भी मजबूर किया गया है।वायरल वीडियो में मुखिया प्रत्याशी अपशब्द कहते भी सुने जा सकते हैं।(230 Mokama Online News)
मुखिया प्रत्याशी से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया।
मुखिया प्रत्याशी से जब इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया।उसने बताया कि दोनो युवक नशे के आदि है।नशा करके दोनों अक्सर बहक जाते हैं और स्थानीय लोगों से बद्तमीजी करते हैं।इसलिए इन दोनो को थोड़ी सजा दी गई ताकि दोनो सुधर जाएं।
SP कांतेश मिश्र के निर्देश पर मुखिया प्रत्याशी बलवंत की गिरफ्तारी हो चुकी है।
औरंगाबाद के तेज तरार SP कांतेश मिश्र के निर्देश पर मुखिया प्रत्याशी बलवंत की गिरफ्तारी हो चुकी है।अधिकारियों ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।