बाढ़ विधायक ज्ञानू पर कसा शिकंजा।
बिहार।पटना। बाढ़।बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानू पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर 14 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश समिति के अधिकारियों ने भाजपा को नेतृत्व विहीन बताने को लेकर ज्ञानू को कारण बताओ नोटिस भेजा है।(219 Mokama Online News)
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने प्रदेश भाजपा को नेतृत्व विहीन बताया था।
ज्ञात हो कि बाढ़ से भाजपा के विधायक होने के वावजूद ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने प्रदेश भाजपा को नेतृत्व विहीन बताया था।अब भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने बाढ़ विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हे 14 दिन के अंदर लिखित जबाव देने को कहा गया है।(219 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सीधे चुनौती देते हुए बिहार भाजपा को नेतृत्व विहीन बताया था।
ज्ञानू ने अपने वक्तव्य में सीधे सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जायसवाल और पार्टी विधानमंडल दल के नेता व उप मुख्यमंत्री तारकीशोर प्रसाद को सीधे चुनौती देते हुए बिहार भाजपा को नेतृत्व विहीन बताया था।
पिछले एक साल से ज्ञानू समय समय पर भाजपा नेतृत्व के बारे में विरोधाभाषी बयान देकर पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं।
भाजपा में अपनी अवहेलना से नाराज़ बताते जा रहे है ज्ञानू।कहा जा रहा है की ज्ञानू पिछले एक साल से पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे हैं।ज्ञानू सत्ता या संगठन में कोई पद चाहते थे ।पिछले एक साल से ज्ञानू समय समय पर भाजपा नेतृत्व के बारे में विरोधाभाषी बयान देकर पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं।(219 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
भाजपा कोटे के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाते रहें हैं।
ज्ञानू ने न सिर्फ पार्टी को नेतृत्व विहीन बताता बल्कि भाजपा कोटे के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप भी लगाते रहें हैं।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया की उनकी बात अधिकारी नहीं सुनते हैं, बिहार भाजपा में जातिवाद व्यवस्था बुरी तरह घर कर गई है। हर कार्य में जाति को देखकर ही बात होती है।उन्होंने तो इतना तक कह दिया की स्वर्ण समाज भाजपा से बुरी तरह नाराज़ है, अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले चुनाव 2024 में भाजपा बुरी तरह पिटेगी।ज्ञानू ने कहा की बिहार भाजपा पूरी तरह दिशाहीन हो गई है।उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी ने उन लोगों को भी मंत्री बना दिया जो एकदम अनुभवहीन हैं जिन्हे कोई जानकारी तक नहीं है।भाजपा कोटे से कई मंत्री पर तो कई कई मुकदमे तक दर्ज हैं।आपराधिक छवि के नेताओं को जानबूझ कर मंत्री बनाया गया है।
ज्ञानू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की ।
ज्ञानू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि नीतीश का कोई विकल्प नहीं है वह आगे भी मुख्यमंत्री बनते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।