बिहार में हुआ बड़ा हादसा, सशस्त्र पुलिस बल की बस पलटी, 17 जवान घायल।
बिहार में हुआ बड़ा हादसा, सशस्त्र पुलिस बल की बस पलटी, 17 जवान घायल।
बिहार।पटना।मुंगेर।कल एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले CDS बिपिन रावत सहित अन्य 13 लोगों का निधन हो गया था।आज सुबह करीब 2 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अपनी सेवा देने गए जवानों की बस पलट गई है। कुल 17 जवान घायल हैं। जख्मी जवानों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है।कुछ गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए दरभंगा भेजा गया है। 2 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।गंभीर रूप से घायल जवानों के नाम कुंदन कुमार और लाल बहादुर है।ये सभी जवान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के हैं जो तारापुर मुंगेर से लौट रहे थे की NH 31 पर खगड़िया के परसराहा में बगुलवा ढाला के पास इनकी बस पलट गई।(217 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
दुर्घटना की वजह ड्राइवर का नींद आना बताया जा रहा है।
रात 2 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई है।दुर्घटना की वजह ड्राइवर का नींद आना बताया जा रहा है। ड्राइवर के झपकी आते ही बस डिवाइडर से टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई।बस में बैठे जवानों ने बताया कि ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की मगर संभाल नहीं पाया।(217 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
बस में बैठे जवानों ने बताया की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे जवान थके हुए थे।
बस में बैठे जवानों ने बताया की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे जवान थके हुए थे। लगभग साढ़े बारह बजे बस भागलपुर जीरोमाइल चौक पर पहुंची तो सभी लोगों ने चाय पी और फ्रेश होकर आगे बढ़ गए। बस में बैठे ज्यादातर जवान सो रहे थे कि रात दो बजे के करीब बस पलट गई।घटना में 17 जवान घायल हैं जबकि 2 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं।ड्राइवर सुरक्षित है।घायल जवानों ने बताया की सभी जवान दरभंगा 13 बटालियन से हैं।(217 Mokama Online News)
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।