बाढ़ के बाजार से बरामद लड़की से करवा रही वेश्यावृति, हुई 20 साल कारावास की सजा।
बाढ़ के बाजार से बरामद लड़की से करवा रही वेश्यावृति, हुई 20 साल कारावास की सजा।
बिहार।पटना। बाढ़।मोकामा से 30 किलोमीटर पश्चिम बाढ़ के वेश्यालय से आजाद हुई लड़की को न्यायालय में मिला इंसाफ। जिस्मफरोशी कराने के आरोप में महिला सहित 3 लोगों को न्यायालय में मिली 20 साल कठोर कारावास की सजा। 33 महीने पहले बाढ़ के बाजार से लड़की को बरामद किया गया था।(213 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
वेश्यावृति करवाने के आरोप में महिला सहित 3 लोगों को 20 20 सालों की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
पटना सिविल कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार की अदालत ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे वेश्यावृति करवाने के आरोप में महिला सहित 3 लोगों को 20 20 सालों की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
वेश्यालय की संचालिका उषा देवी, भोजपुर जिला निवासी नीलम देवी और संजय कुमार पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद वेश्यावृति कराने के आरोप
न्यायधीश अवधेश कुमार की अदालत में बाढ़ के सलेमपुर मोहल्ले में संचालित हो रही वेश्यालय की संचालिका उषा देवी, भोजपुर जिला निवासी नीलम देवी और संजय कुमार पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद वेश्यावृति कराने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम, भादवि और अनैतिक अनाचार अधिनियम के कई धाराओं में दोषी करार दिया है।(213 Mokama Online News)
संजय को 23 हजार ,उषा देवी को 10 हजार और नीलम देवी को 13 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
संजय को 23 हजार ,उषा देवी को 10 हजार और नीलम देवी को 13 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।अगर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास होगी। तीनों से जुरनाने की राशि वसूली जाएगी और पीड़िता को दे दी जाएगी।इसके अलावा पीड़िता को 10.5 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का आदेश भी सरकार को दिया गया है ताकि पीड़िता का जीवन यापन सही से हो सके।(213 Mokama Online News)
विशेष लोक अभियोजन सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया की 2018 में एक लड़की के अपहरण का अपहरण कर लिया गया था।
विशेष लोक अभियोजन सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया की 2018 में एक लड़की के अपहरण का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उसे अलग अलग जगहों पर वेश्यावृति के लिए बेचा गया।पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ के एक वेश्यालय से लड़की को बरामद किया गया था।उषा देवी, नीलम देवी और संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।