भव्य कलश यात्रा के साथ मोकामा में शुरू हुई भागवत कथा

भव्य कलश यात्रा के साथ मोकामा में शुरू हुई भागवत कथा, 12 दिसम्बर तक भक्तिमय रहेगा मोकामा।

बिहार।पटना।मोकामा। भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार को मोकामा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू हो गई। कथावाचक श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी के सान्निध्य में तपस्वी स्थान गंगा घाट से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। मोलदियार टोला, सकरवार टोला, धौरानी टोला, मेन रोड होते हुए कलश यात्रा पुनः तपस्वी स्थान ठाकुरबाड़ी पहुंची जहां आज से कथा वाचन आरंभ हो गया। मुख्य यजमान अमृताश आनंद ने श्रीमद्भागवत महापुराण को सिर पर रखकर कलश यात्रा में नगर भ्रमण किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में स्त्री पुरूष श्रद्धालु भक्तिभाव से यात्रा में शामिल रहे।(204 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

203 Mokama Online News

श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी जी अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत का रसपान करा रहे हैं।

मोलदियार टोला स्थित श्री तपस्वी जी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित कथा में व्यासपीठ से श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी जी अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत का रसपान करा रहे हैं। श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी जी श्री बटुकनाथ संस्कृत महाविद्यालय, वाराणसी के साहित्य विभाग अध्यक्ष हैं।

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से संध्या 4:30 बजे कथा होगी।

दिनांक 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से संध्या 4:30 बजे कथा होगी। इस कथा का आयोजन मोकामा के बेटे और बिहार के पूर्व डीजीपी श्री आनंद शंकर जी द्वारा कराया जा रहा है।

श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी प्रकांड विद्वान और श्रोताओं को विशिष्ट शैली में कथा श्रवण कराने के लिए प्रसिद्ध हैं।

अमृताश आनंद ने बताया कि बाबा परशुराम की धरती मोकामा में पहली बार श्री राम दयालु मणि त्रिपाठी का आगमन हो रहा है। वे प्रकांड विद्वान और श्रोताओं को विशिष्ट शैली में कथा श्रवण कराने के लिए प्रसिद्ध हैं। मोकामा में कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने सभी भगवत भक्तों से समय पर पहुंच कर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है।(204 Mokama Online News)

भव्य कलश यात्रा के साथ मोकामा में शुरू हुई भागवत कथा

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

 204 Mokama Online News

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!