टाल समस्या का शीघ्र समाधान करे सरकार, विजय कुमार सिन्हा।

टाल समस्या का शीघ्र समाधान करे सरकार, विजय कुमार सिन्हा।

बिहार।पटना।मोकामा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मोकामा बड़हिया के किसानों की सबसे बड़ी समस्या को सदन के पटल पर उठाया है।विधान सभा अध्यक्ष ने नियमावली के माध्यम से बिहार सरकार से मोकामा बड़हिया टाल के किसानों की समस्या पर अपनी बात रखी।विजय कुमार सिन्हा ने कहा की मोकामा टाल में बुआई का समय है और अभी यह एरिया जलमग्न है,बुआई को लेकर टाल के किसान परेशान हैं।(193 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

193 Mokama Online News

टाल एरिया जलमग्न है,बुआई को लेकर टाल के किसान परेशान हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने आज मंगलवार को भोजन अवकाश के पूर्व सदन में जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा के द्वारा भाजपा विधायक अरुण कुमार के टाल मुद्दे पर जवाब के दौरान यह बात बताई।(193 Mokama Online News)

मोकामा बड़हिया टाल के किसान पिछले 4 साल से खेती नहीं कर पा रहे हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने बताया की मोकामा बड़हिया टाल के किसान पिछले 4 साल से खेती नहीं कर पा रहे हैं।इस इलाके के किसान भुखमरी की समस्या का शिकार हो रहे हैं।उन्होंने बताया की बलगुदर परियोजना पिछले 4 साल पहले शुरू की गई है।यह अभी तक पूरी नहीं हुई है जबकि इसे 2019 में ही पूरा हो जमा चाहिए था।(193 Mokama Online News)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

हाथीदह के पास टाल क्षेत्र से पानी निकासी के लिए एक नई प्रणाली विकसित करने की मांग की है।

भाजपा विधायक अरुण कुमार ने कहा की हाथीदह के पास टाल क्षेत्र से पानी निकासी के लिए एक नई प्रणाली विकसित करने की मांग की है।उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया है की टाल का हवाई सर्वेक्षण कराया जाए और जलमग्न इलाके के किसानों को उचित मुआवजा दिया जाय।(मोकामा ऑनलाइन टीम)

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

 193 Mokama Online News

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!