राजाराम बने युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
राजाराम बने युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह।।
बिहार।पटना।मोकामा।कांग्रेस बिहार में संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुट चुकी है। लगभग एक महीना पहले ही फायर ब्रांड नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा था। उसके बाद से ही कांग्रेस युवाओं को लगातार संगठन में जगह दे रही है।कई युवा को अब तक पार्टी के बड़े पदों पर जगह मिली है।(174 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बिहार में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुट गया है।
पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बिहार में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुट गया है।पार्टी को सूबे में निर्णायक भूमिका अदा करना है तो युवाओं को संगठन में जगह देना ही पड़ेगा।गठबंधन की राजनीति से कमजोड़ पड़ी कांग्रेस युवाओं के द्वारा अपनी जड़े मजबूत करने में लग गई है।
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
मरांची के रहने वाले युवा कार्यकर्ता राजाराम कुमार को युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मरांची के रहने वाले युवा कार्यकर्ता राजाराम कुमार को युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।राजाराम बेहद ही सुलझे मगर उत्साही कार्यकर्ता हैं।पार्टी के प्रति इनका समर्पण ही इन्हें इस पद के योग्य बनाता है।शिक्षित, समर्पित कार्यकर्ता को संगठन में जगह देकर कांग्रेस किसी भी कीमत पर पार्टी को पुनः एक नया आयाम देना चाहती है।
राजाराम जी के नेतृत्व में मोकामा कांग्रेस नए कीर्तिमान रचेगा।
मोकामा कांग्रेस के कार्यकर्ता आनंद शंकर ने राजाराम जी के युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा अध्यक्ष पर चयनित होने पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है कि राजाराम जी के नेतृत्व में मोकामा कांग्रेस नए कीर्तिमान रचेगा।(174 Mokama Online News)
राजाराम जी ने युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
राजाराम जी ने युवा कांग्रेस मोकामा विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वो पार्टी नेतृत्व के साथ साथ चलते हुए क्षेत्र में संगठन को विस्तार देंगे। अगले चुनाव से पहले संगठन को इतना मजबूत करेंगे की पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ सके और जीत सके।(174 Mokama Online News)
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।