ऋतुराज के राष्टीय मंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए,मिठाइयां बांटी।
ऋतुराज के राष्टीय मंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए,मिठाइयां बांटी।
बिहार।पटना।मोकामा।बिहार भाजपा के नेता ऋतुराज सिन्हा को भाजपा राष्टीय मंत्री बनाया गया है।भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर राष्टीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने पत्र जारी कर मीडिया को इसकी सूचना दी।ऋतुराज सिन्हा इससे पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री रह चुके है।(173 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
भाजपा नगर अध्यक्ष रौशन भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की ।
आज जब ऋतुराज सिन्हा के राष्टीय मंत्री बनने की सूचना सार्वजनिक हुई तो मोकामा भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते बनता था।भाजपा नगर अध्यक्ष रौशन भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की । एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिला कर बधाई दी।(173 Mokama Online News)
देश के जाने माने उद्योगपति में ऋतुराज सिन्हा का नाम आता है।
देश के जाने माने उद्योगपति में ऋतुराज सिन्हा का नाम आता है।ऋतुराज सिन्हा के राष्टीय मंत्री बनते ही बिहार भाजपा में पांच नेताओं को राष्टीय टीम में जगह मिली है।ऋतुराज सिन्हा के राष्टीय मंत्री बनने से भाजपा को उत्तर प्रदेश के चुनाव में इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।(173 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
ऋतुराज सिन्हा को बिहार कोटे से जगह मिली है ,यह स्थान एम एल सी रजनीश कुमार के कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त था।राधा मोहन सिंह राष्टीय उपाध्यक्ष ,उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन राष्टीय प्रवक्ता,राजीव प्रताप रूडी और गुरु प्रकाश भी राष्टीय प्रवक्ता हैं जबकि संजय मयूख राष्टीय मीडिया प्रभारी हैं।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने युवा नेता ऋतुराज सिन्हा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।