मोकामा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 315 बोर की राइफल सहित एक गिरफ्तार
मोकामा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
बिहार।पटना।मोकामा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मोकामा थाना की पुलिस हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने को प्रयासरत है। इसी क्रम में मोकामा थाना को बड़ी सफलता मिली है और एक हथियार तस्कर को 315 बोर की रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया है।(165 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
315 बोर की राइफल सहित एक गिरफ्तार।
गिरफ्त में आया आरोपी मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव का जगदम्बी राय है। शुक्रवार को बाढ़ एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मोकामा थाना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गुरुवार को एएसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में मोकामा थाने के पुलिस ने कन्हाईपुर गांव में छापामारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पुलिस ने 315 बोर का एक देशी राइफल बरामद किया। आरोपी जगदम्बी राय को गिरफ्तार किया गया है।(165 Mokama Online News)
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
आरोपी जगदम्बी कन्हाईपुर के घघरिया टोला इलाके का निवासी है।
आरोपी जगदम्बी कन्हाईपुर के घघरिया टोला इलाके का निवासी है। एएसपी ने बताया कि मोकामा थाना अध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में टीम का गठन कर कन्हाईपुर में छापेमारी हुई। इस दौरान जगदम्बी का एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि आरोपियों ने कहां से हथियार खरीदा था और किन लोगों को बेचा जाना था। साथ ही ये लोग किसी सक्रिय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं इसकी तफ्तीश भी की जा रही है।(165 Mokama Online News)
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।